Business Idea : आज के वक्त में कई सारे लोग खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन वे इस वजह से बिजनेस को शुरू नहीं कर पाते है क्योंकि बिजनेस को शुरू करने में काफी अधिक राशि की जरूरत होती है लेकिन कई ऐसे बिजनेस है जिसको आप काफी कम निवेश से भी शुरू कर सकते है।

Advertisement

आज हम आपको एक ऐसे ही शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे है जिस बिजनेस को आप काफी आसानी से और घर से ही शुरू कर सकते हैं इस बिजनेस का नाम बिंदी मेकिंग बिजनेस हैं तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

आज के समय में बिंदी का मार्केट काफी बड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला 1 वर्ष में 12 से 14 बिंदी का पैकेट इस्तेमाल करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप इस बिजनेस को लगभग 10 हजार रु का निवेश करके भी शुरू कर सकते है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कच्चे माल के रूप में मखमल कपड़ा, मोती, गोंद, क्रिस्टल आदि चीजों की आवश्यकता होगी। ये सभी चीजें आपको बेहद ही आसानी से बाजार में मिल जाती हैं।

Advertisement

इसके लिए आपको शुरू में बिंदी प्रिंटिंग मशीन, गमिंग मशीन और बिंदी कटर मशीन की आवश्यकता होगी। इतना ही नहीं इसके अलावा आपको इलेक्ट्रिक मोटर और हैंड टूल की जरूरत होगी। हालांकि, आप शुरुआत में मैनुअल मशीन की सहायता ले सकते है। जब आपका कारोबार बढ़ने बढ़ने लगता है तब आप ऑटोमेशन मशीन ले सकते है।

अगर हम इस बिजनेस से कमाई की बात करें तो फिर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बिजनेस में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बचत हो सकती है। अगर आप अपने प्रोडक्ट को सही तरह से बेच लेते है तो फिर आप काफी आसानी से लगभग हर महीने 50,000 रु तक कमा सकते हैं।

Advertisement

इस बिजनेस में मार्केटिंग का हिस्सा काफी जरूरी है। आप अपने प्रोडक्ट को शहर के कॉस्मेटिक की दुकानों में सप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही बिंदी को आप लोकल मार्केट में और जनरल स्टोर में सप्लाई कर सकते हैं और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।