Business Idea : भारत की बड़ी आबादी का एक हिस्सा खेती के माध्यम से अपना पेट पालता है। सभी में खेती को लेकर एक आम धारणा बन गई है कि खेती किसानी में मुनाफा नही होता है। मगर ऐसा नहीं है। अगर आप खेती करते है और खेती के माध्यम से एक बेहतर कमाई करने का प्लान कर रहे है, तो फिर आप बांस की खेती कर सकते है ओर एक तगड़ी कमाई कर सकते है।

Advertisement

अगर आप बांस की खेती करते है, तो फिर आपको इसकी खेती करने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है। मध्य प्रदेश सरकार भी इसकी खेती करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करा रही है।

Advertisement

बांस को ग्रीन गोल्ड यानी हरा सोना भी कहा जाता है। देश में काफी कम लोग है जो बांस की खेती करते हैं। इन दिनों बांस की मांग में काफी इजाफा हो रहा है।

आप बांस की खेती करना चाहते है, तो फिर आप नर्सरी से बांस का पौधा खरीद कर ला सकते है। आपको इसकी खेती को करने के लिए जमीन के तैयार करने के आवश्यकता नहीं होती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मिट्टी अधिक रेतीली नही नही चाहिए। आप 2 फिट गहरा और 2 फिट चौड़ा गड्ढा को खोदकर बांस को रोपाई कर सकते है।

Advertisement

इसके बाद आप गोबर की खाद को डाल सकते है। जब आप रोपाई कर सकते है। आपको इसके तुरंत बाद पानी दे। आप 1 महीने तक डेली पानी देते रहे। 6 महीने के बाद आप 1 सफ्ताह में पानी दे।

आप 625 पौधे 1 हेक्टेयर जमीन में लगा सकते है। केवल 3 महीने में बांस के पौधे की ग्रोथ होना शुरू हो जाती है। बांस के पौधों की कटाई-छंटाई वक्त वक्त पर करनी पड़ती है। बांस की फसल 3 वर्ष से 4 वर्ष में तैयार हो जाती है।

Advertisement

इस फसल के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। इसका इस्तेमाल कागज बनाने में किया जाता है इसके साथ ही बांस का इस्तेमाल कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है।

इतना ही नहीं इसके साथ ही बांस का इस्तेमाल कई सारे सजावटी वस्तुओं के लिए भी किया जाता है। बता दें कि वर्ष 2006-07 में सरकार की तरफ से बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन शुरू किया गया था।

Advertisement

अगर हम बांस की फसल की बात करें, तो फिर इसकी फसल 40 वर्ष तक चलती रहती है। अगर आप 2 वर्ष से 3 वर्ष तक इसमें कड़ी मेहनत करते है, तो फिर आप इससे तगड़ी कमाई कर सकते है।

इसकी खेती से आप 4 वर्ष में लगभग 40 लाख रु कमा सकते है। कटाई के बाद ये दोबारा बढ़ जाते हैं। आप लकड़ियों का उपयोग कर कई तरह के समान बना सकते हैं। इससे आप एक तगड़ी कमाई कर सकते है।

New Business idea: Cow Dung से बनाएं Paper और Vegetable Dye, मिलेगा तगड़ा पैसा | Good Returns
Advertisement