Business News: आजकल मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह जूलरी सस्ते में मिल जाती है और देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत होती है। इसके साथ ही इसे एक से दो बार पहनने के बाद आसानी से चेंज भी किया जा सकता है। यही कारण है कि आजकल लोग आर्टिफिशियल ज्वेलरी को ज्यादा प्रायोरिटी देते हैं। अगर आप चाहे तो यह बिजनेस शुरू करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 50000 रुपए तक की लागत लगानी होगी।

Advertisement

इस आर्टिकल में हम आपको इस बिजनेस से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस शुरू करके अच्छे खासे पैसे कमा सकें।

Advertisement

कैसे शुरू होगा आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस

यह बिजनेस कई तरीके से शुरू किया जा सकता है। इसमें आपको रिटेल और होलसेल इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन भी मिलता है। अगर आप चाहे तो होलसेल मार्केट से कम दाम पर ज्वेलरी खरीद के इस रिटेल में महंगी कीमत पर बेच सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप चाहें तो डायरेक्ट मैन्युफैक्चरर से प्रोडक्ट खरीद के उसे ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। ऐसे में आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है क्योंकि ऑनलाइन आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत काफी ज्यादा होती है पर इसे आप मैन्युफैक्चरर से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Advertisement

अगर आपको डिजाइनिंग का शौक है तो आप खुद से खूबसूरत गहने बनाकर और उन्हें ऑनलाइन अपनी वेबसाइट के जरिए और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अच्छी खासी कीमतों में बेच सकते हैं।

इस तरह से आप कम कीमत में जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। यह करो पर इतना विस्तृत है कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था में 5.9 फीसदी का योगदान आता है। जाहिर तौर पर अगर यह बिजनेस इतने व्यापक स्तर पर फैला हुआ है तो इसे सुनियोजित तरीके से शुरू करके आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

Advertisement

इस बिजनेस को शुरू करने की सबसे खास बात यह है कि आपको इसमें किसी भी तरह का बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है। मात्र 50,000 रुपए के निवेश से आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

एक रिसर्च में यह भी पता चला है कि आजकल लेटेस्ट डिजाइन और मॉडर्न ट्रेड वाली ज्वेलरी की मांग में करीब 85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। खास तौर पर वेडिंग सीजन के दौरान आर्टिफिशियल ज्वेलरी के डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है।

Advertisement

अगर आप इस बिजनेस में 50,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आप इससे आराम से 75,000 से 80,000 रुपए तक बना सकते हैं। यह बिजनेस ऐसा है जो कि लोगों के बजट में फिट है और उनकी महंगी ख्वाहिशों को भी आसानी से पूरा कर देता है, इसलिए यह लगातार बढ़ रहा है।

इसके अलावा आप मार्केट में अगर अपने इस बिजनेस को फैलाना चाहते हैं, तो इसमें आपको अपना कीमती समय देना होगा साथ ही लोगों के बीच कनेक्शन को मजबूत करना होगा। इसके बाद आप अपना प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा कम करके, अगर कम कीमत पर अच्छा प्रोडक्ट डिलीवर करते हैं तो जाहिर तौर पर आपके प्रोडक्ट की डिमांड लोगों में बढ़ेगी और आपका फायदा भी बढ़ता जाएगा

Advertisement