अगर आप भी अपना कारोबार की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बिजनेस आइडिया है. इसके जरिए आप घर बैठे लाखों की कमाई कर सकते हैं. कबाड़ से बने आइटम बनाकर पर ऑनलाइन बिक्री का काम मोटी कमाई करा सकता है. इस बिजनेस को शुरू करने में लागत भी कम लगती है. कबाड़ से बने समान के कारोबार की शुरुआती लागत 10000 रुपए तक हो सकती है.
दुनिया में बढ़ रहा वेस्ट मैटेरियल आज के समय में बड़ी चिंता का विषय है. सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हर साल बढ़ता वेस्ट मैटेरियल पर्यावरण के लिए मुसीबत बन गया है. ऐेसे में लोग अपने घर में ही इन वेस्ट मैटेरियल से सजावट के लिए सामान बनाने की कोशिश करते हैं.
वेस्ट मैटेरियल बिजनेस की सबसे ज्यादा डिमांड फेस्टिवल सीजन में होती है. आने वाले महीनों में कई त्योहार या उत्सव की शुरुआत होने वाली है. ऐसे समय में आप इस बिजनेस आईडिया से लाखों रुपये कमा सकते हैं.
इस बिजनेस की शुरुआत आप अपने घर से ही कर सकते हैं. इसमें आपकी कुल लागत 10,000 से 15,000 रुपये तक लग सकती है. कई लोग इस बिजनेस आईडिया से अच्छी इनकम कमा चुके हैं.
इस बिजनेस आईडिया का टन काफी ज्यादा है. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार पूरी दुनिया में 2 अरब टन से ज्यादा वेस्ट मैटेरियल जेनरेट होता है. वहीं अगर भारत की बात करें तो यहां हर साल 27.7 करोड़ टन वेस्ट मैटेरियल जेनरेट होता है. इसलिए आपको कबाड़ की कोई कमी नहीं होगी.
कैसे करें कबाड़ बने बिजनेस की शुरुआत
कबाड़ से बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको रॉ मैटेरियल (मैटेरियल) इकट्ठा करना होगा.आप अपने घर में पड़ा रॉ मैटेरियल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अगर आपके घर में अधिक मात्रा में रॉ मैटेरियल नहीं है तो आप इसे नगर निगम या कबाड़ की दुकान से भी खरीद सकते हैं.
रॉ मैटेरियल इकट्ठा होने के बाद, आप कबाड़ के अलग-अलग साम्रगी को अलग-अलग तरीके से डिजाइन कर सकते हैं. डिजाइन करने के अलावा आप रंग-बिरंगे कलर का इस्तेमाल कर इसे और भी आकर्षित बना सकते हैं.
कबाड़ से सजावट के लिए कई तरीके के सामान बन सकते हैं. जैसे घर में मिलने वाली लिम्का या पेप्सी की बोतल को नीचे भाग से थोड़ा-थोड़ा काटे और इसे अपने तरीके से डिजाइन करें. इससे आप घर में ही सजावट के लिए नकली फूल तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा टायर से सीटिंग चेयर भी बना सकते हैं.
इन टायर चेयर को ई कॉमर्स कंपनी (अमेजन) में अभी 700 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके अलावा आप कप, ग्लास, कंघी और कई तरह के सजावट के सामान बना सकते हैं.
एक बार घर में सजाने वाली साम्रगी बन गई, तो इसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से बेच सकते हैें.
ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन और फ्लिपकार्ड में बेचा जा सकता है. इसके अलावा आप इसे अपने घर के पास स्थित मार्केट में भी बेच सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग