Business Idea : आज के समय में किसान अलग-अलग तरह की फसलों की खेती कर रहे है और एक बेहतर कमाई कर रहें है। आजकल पारंपरिक खेती में उतना मुनाफा नहीं हो रहा है। आज हम आपको एक ऐसी खेती का बिजनेस आइडिया दे रहे है। जिसकी खेती कर आप मोटी कमाई कर सकते है। ये काली हल्दी की खेती का बिजनेस है। आप इस बिजनेस को नए वर्ष यानी 2023 से शुरू कर सकते है और बेहतर कमाई कमा सकते है। काली हल्दी की मार्केट में कीमत 500 रूपये से लेकर 5,000 रूपये प्रति किग्रा तक है। काली हल्दी काफी महंगी बिक्री है। ऐसे में इसका बिजनेस शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, तो फिर चलिए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
इसका इस्तेमाल कई सारी बीमारियों की दवाई बनाने में किया जाता है। जैसे - बुखार, खासी, निमोनिया, कैंसर, अस्थमा की बीमारी आदि। इतना ही इस हल्दी का इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स की कई सारे चीजे बनाने में किया जाता है। यही कारण है कि इसकी मांग इतनी अधिक हैं और इसकी कीमत भी इतनी अधिक बढ़ी हुई है।
अगर आप इस हल्दी की खेती करते है, तो फिर इसकी खेती करने के लिए भुरभुरी दोमट मिट्टी को बेहतर माना जाता है। इस बात का बहुत अधिक ध्यान रखना होता है कि आप जिस जगह पर हल्दी को उत्पादन करते है। वहां पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होनी बहुत जरूरी है। ऐसा इस कारण बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर अधिक पानी के कारण फसल खराब हो सकती है।
गौरतलब है कि एक हैक्टेयर जमीन पर 2 क्विंटल काली हल्दी के बीज को लगाए जा सकते है। इस अगर हम प्रति एकड़ पैदावार की बात करते है, तो फिर आप आराम से 12 से 15 क्विंटल काली हल्दी की पैदावार कर सकते हैं। इसकी खेती में एक अच्छी बात ये है। कि अगर काली हल्दी की फसल लगाते है, तो फिर इसमें अधिक पानी की सिंचाई करने की जरूरत नहीं होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान