Business Idea : अगर आप खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते है तो फिर आप काला अमरूद की खेती कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में काले अमरूद की खेती का चलन काफी अधिक बढ़ गया है। काले अमरूद में काफी सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी खेती एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

काले अमरूद में आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसकी एक बेहद ही खास बात ये है कि ये बुढापे के लक्षणों को रोकने में सहायक है। इस कार्य के लिए काले अमरूद में एंटी एजिंग गुण भी मौजूद है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काले अमरूद की किस्म बिहार कृषि विश्व विद्यालय के वैज्ञानिकों ने बनाई है। जिसके बाद करीब देश भर के अधिकतर किसानों ने इसकी बागवानी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोलर क्षेत्र में काले अमरूद की खेती शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह इसकी खेती की जा रही है। किसान काला अमरूद की खेती करके एक मोटी कमाई कर सकते है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अमरूद किसी अजूबे से कम नहीं है। इसकी पत्तियां और अंदर गूदे का रंग भी गहरा लाल या महरूम होता है। काले अमरूद का जो फल होता है। इसका वजन करीब 100 ग्राम तक होता है।

ये दिखने में काल अमरूदों के मुकाबले अधिक आकर्षक लगता है। इसकी खेती में अधिक लागत नहीं आती है। इसकी एक बेहतर बात ये है कि इसकी खेती ठंड प्रदेशों में ही की जाती है।

Advertisement

अभी तक देश भर के मार्केट में केवल पीले अमरुद और हरे अमरूद का ही दबदबा बना हुआ है। ऐसे में काले अमरूद की व्यावसायिक खेती एक नया मार्केट खड़ा कर सकते हैं। इससे मोटी कमाई कर सकते हैं।