नई दिल्ली, जुलाई 20। यदि आप कोई व्यापार शुरु करने का विचार कर रहे है और आप कम पैसे लगाकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसा ही बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। और इस बिजनेस को आप घर से ही शुरू कर सकते हैं। ये बिजनेस है बिंदी मेकिंग बिजनेस। इस व्यापार को एक छोटी सी मशीन के जरिए शुरू किया जा सकता है। इस व्यापार को शुरु करने के लिए आपको कोई फैक्ट्री लगाने की भी आवश्यकता नहीं है। बिंदी हर सुहागन औरत की पहली पहचान माना जाता है। औरतें और लड़कियां अपने श्रृंगार के लिए बिंदी जरूर यूज करती हैं। बिंदी 16 श्रृंगारों में से एक है। पहले सिर्फ गोल आकार की बिंदी लगाई जाती थी मगर अब कई आकार और डिजाइन में बिंदियां बाजार मे मिलने लगी हैं।
बिंदी का बाजार बहुत बड़ा हो गया है। आकड़ो के अनुसार, एक महिला एक वर्ष में 15 पैकेट से अधिक बिंदी का इस्तेमाल करती है। आप इस बिजनेस को 10,000 रुपये लगाकर भी शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ सामान की आवश्यकता पड़ेगी। मखमल कपड़ा, चिपकने वाला गोंद, क्रिस्टल, मोती आदि। ये सभी चीजे बाजार में आसानी से मिल जाएंगी।
बिंदी शुरुआत में बिंदी प्रिंटिंग मशीन, बिंदी कटर मशीन और गमिंग मशीन की जरूरत होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोटर और हैंड टूल की आवश्यकता होती है। हालांकि शुरुआत मैनुअल मशीन की मदद से कर सकते हैं, कारोबार बढ़ने के साथ आटोमेटिक मशीन ले सकते हैं।
इस बिजनेस में 50 प्रतिशत से अधिक की बचत होती है। अगर आप अपने प्रोडक्ट को सही से बेच लेते हैं तो फिर आसानी से हर महीने कम से कम 50 हजार रुपये कमा सकते हैं। इस बिजनेस का मार्केटिंग हिस्सा सबसे अहम है। इसे आप शहर के कॉस्मेटिक की दुकानों में सप्लाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान