Business Idea : आज के समय में बहुत अधिक संख्या में लोग बिजनेस को शुरु करने की तरफ बढ़ रहे हैं। कई सारे ऐसे लोग है। जिन्होंने अपना बिजनेस शुरू भी किया है और वे उससे एक बेहतर कमाई कर रहे है। वो लोग अलग-अलग तरह के बिजनेस में अपना हाथ को आजमा रहे हैं। अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे है, तो फिर आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। हम जिस बिजनेस की बात कर रहे है। इसका नाम राइस प्रोसेसिंग यूनिट का बिजनेस है। यह वक्त प्रोसेसिंग बिजनेस का सीजन भी है। इस समय खरीफ की फसल की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसकी खरीद भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप राइस प्रोसेसिंग के बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आप एक शानदार कमाई कर सकते है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी आपकी सहायता करती है, तो फिर चलिए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
अगर आप राइस प्रोसेसिंग यूनिट की शुरुआत करते है, तो फिर इसमें लोकेशन का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जब खेतों से धान की फसल जब कट जाती है, तो फिर उस फसल को किसान राइस मिल लेकर पहुंचता है। ताकि चावल निकाला जा सके। अगर आप इस कारोबार को शुरू करते है, तो फिर इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप इसको अपने गांव के पास खोल सकते है, ताकि जब किसान धान लेकर आए, तो फिर उसको अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ऐसे में आपको धान को खरीदने के लिए अधिक दूर जाने के लिए नहीं जाना होगा।
खादी और विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप राइस प्रोसेसिंग यूनिट को लगाते है, तो फिर आप उसके लिए करीब 1 हजार वर्ग फूट के शेड की आवश्यकता होगी। साथ ही आपको और कई सारी चीजों की जरूरत होगी। जैसे- पैडी क्लीनर विद डस्ट बाउलर, पैडी सेपरेटर, पैडी दियूस्कर, पाइश पॉलिशर, ब्रान प्रोसेसिंग सिस्टम और एसप्रिटर। इन चीजों को आपको खरीदना होगा।
अगर आप इन सभी चीजों को खरीदते है, तो फिर इसके लिए आपको लगभग 3 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही बिजनेस को शुरू करते समय आपको वर्किंग कैपिटल के रूप में आपको 50,000 रु की राशि रखनी होगी। अगर हम इस मिनी राइस मिल के कुल खर्चे की बात करें, तो फिर आपको लगभग 3.5 लाख रूपये की जरूरत होगी। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना है। लेकिन आपके पास बिजनेस को शुरू करने के लिए इतनी राशि नहीं है, तो फिर इसके लिए करीब 80 प्रतिशत राशि लोन के रूप में मिल जाएगी।
90 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है
अगर आप राइस प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए लोन लेना चाहते है, तो जो प्रधानमंत्री जनरेशन प्रोग्राम है। इसके तहत आप लोन के लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना में तहत आपको 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है यानी आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास 35 हजार रु की बस राशि होनी चाहिए। केवीआईसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप 370 किलो क्विंटल राइस की प्रोसेसिंग करते हैं, तो फिर आपको जो लागत होगी। वो लगभग 4.45 लाख रूपये की आएगी। अगर आप अपने प्रोडक्शन का जो सारा माल है। उसको आगे बेच देते है तो फिर इसको कुल कीमत 5.54 लाख रुपये होगी। अगर हम कमाई की बात करें, तो आप इस तरह कुल 1 लाख रूपये की कमाई कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान