उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेशवासियों के लिए बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने अब कई लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का फैसला लिया है।
परिवहन सेवाओं को बेहतर करने के लिए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने इन परियोजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। यूपीएसआरटीसी 12 बस टर्मिनल्स का निर्माण कराने जा रहा है। इन टर्मिनल्स के निर्माण, नवीनीकरण और उन्हें कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत आगरा, गोरखपुर, मिर्जापुर, गढ़ मुक्तेश्वर, मथुरा, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, कैंट, बुलंदशहर में टर्मिनल्स का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश सरकार पुराने बस अड्डों को नई तस्वीर देने का काम कर रही है।
इसके साथ ही यूपी में 5000 इलेक्ट्रिक बसों को भी शामि करने की योजना है। इस कार्य को भी गति देने का काम किया जा रहा है। इसके लिए मार्च माह में ही निविदा जारी कर दी गई थी। लेकिन लोकसभा चुनावों की वजह से यह प्रक्रिया लंबित हो गई थी। इसे फिर से 14 जून से शुरू किया जाएगा।
प्रदेश की योगी सरकार बस टर्मिनल्स पर बेहतर सुविधा के साथ यात्रियों के अनुभव को बेहतर करना चाहती है। यूपीएसआरटीसी ने 12 बस टर्मिनल्स कम कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के निर्माण और इसके मेकओवर के काम को तेज कर दिया है।
आगरा के ईदगाह और ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जापुर, बुलंदशहर, बरेली, गढ़ मुक्तेश्वर,अलीगढ़ के रसूलाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद के साहिबाबाद में बस टर्मिनल का निर्माण कराया जाएगा, साथ ही मथुरा में पुराने बस अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा। ये सभी काम शुरू हो चुके हैं।
इसके साथ ही यूपीएसआरटीसी ने 5000 ईवी बसों की आपूर्ति, संचालन, रखरखाव की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। 14 जून से यह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान