उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शहरों में इनर रिंग रोड बनाने का निर्देश दिया है। इनर रिंग रोड बनाने संबंधी कार्ययोजना तैयार करने में अधिकारियों को तुरंत जुट जाने का आदेश दिया है।

Advertisement

सीएम ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि इनर रिंग रोड के बगल में स्थित लिंक रोड पर सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि शहर की भीड़भाड़ कम हो। मुख्यमंत्री ने खुर्जा और बुलंदशहर विकास प्राधिकरणों को मिलाकर एक नया विकास प्राधिकरण बनाने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर खुर्जा, बुलंदशहर और मुरादाबाद विकास प्राधिकरणों के मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक बड़ा विकास प्राधिकरण बनाया जाए।

इसका उद्देश्य विकास के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाना और उनका सुचारू क्रियान्वयन करना है। योगी ने खुर्जा के सिरेमिक उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए।

Advertisement

योगी ने खुर्जा से जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की निकटता और पूर्वी और पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे से इसके जुड़ाव के बारे में बाती की। ये भविष्य में खुर्जा को निर्यात केंद्र बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने इनर रिंग रोड के आसपास स्पोर्ट्स सिटी, मेडिसिटी, नॉलेज सिटी, नेचर पार्क और आयुष पार्क विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया तथा मानचित्र स्वीकृति जैसे कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इसके लिए अच्छे नगर नियोजकों को तैनात किया जाना चाहिए।