यूपी की योगी सरकार किसानों की आय को बढ़ाकर उन्‍हें मालामाल कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का यूपी के किसान लाभ उठाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। इसी के तहत यूपी सरकार दलहन की फसल की खेती करने वाले किसानों को राजकीय कृषि केंद्र से ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज खरीदने पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है।

Advertisement

यह अनुदान राशि डीबीटी के जरिए सरकार किसानों के खाते में भेजती है। इसके साथ ही किसानों को बीज खरीदने से पहले विभाग की वेबसाइट पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होता है।

बता दें यूपी के रायबरेली में शिखा और सम्राट मूंग दो उत्‍कृष्‍ठ किस्म की प्रजातियां हैं जो रायबरेली की मिट्टी के लिए अच्‍छी मानी जाती है। उत्‍तर प्रदेश के किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती करने के इच्‍छुक हैं वो वह राजकीय कृषि केंद्र पर कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते हैं और बीज खरीद सकते हैं।

Advertisement

बता दें दलहन योजना तहत यूपी की योगी सरकार किसानों को मूंग के बीज पर 50 प्रतिशत का सब्सिडी यानी अनुदान दे रही है। यूपी के जो किसान पहले से रजिस्‍ट्रेशन करवा चुके हैं उन किसानों को दोबारा रजिस्‍ट्रेशन सरकार की वेबसाइट पर करवाने की नहीं है।