उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है। योगी सरकार ने प्रदेश में 54000 सोलर पंप पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इस योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
प्रदेश में इस योजना की शुरुआत 27 फरवरी को हुई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी इसमे आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना पड़ेगा और यहां आवेदन करना होगा।
कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर किसान आवेदन कर सकते हैं।
इसमे पहले रजिसट्रेशन करना होगा। इसके बाद अनुदान पर सोलर पंप के लिए बुकिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप इसमे अपना आवेदन कर सकते हैं।
सफल बुकिंग के बाद आपको 5000 रुपए टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। सभी किसानों को इस योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। अहम बात यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्ते निर्धारित की गई हैं, जिसे पूरा करना होगा।
जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनके यहां पंप के हिसाब से बोरिंग होनी अनिवार्य है। इसका सत्यापन किया जाएगा। अगर मौके पर बोरिंग नहीं पाई गई तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और टोकन मनी को जब्त कर लिया जाएगा।
वहीं सत्यापन सही पाए जाने पर आपको 14 दिन के भीतर पूरी धनराशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपका आवेदन अपने आप रद्द हो जाएगा। साथ ही आपकी टोकन मनी जा सकती है। लिहाजा आवेदन करने से पहले जरूरी शर्तों को जरूर पढ़ लें और इसका पालन करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग