उत्तर प्रदेश को तीन और नए विश्वविद्यालय मिलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दीहै। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नोएडा, लखनऊ और आगरा में तीन निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी गई है।
नोएडा में जेएसएस विश्वविद्यालय, लखनऊ में सरोज विश्वविद्यालय और आगरा में शारदा विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में पांच सरकारी और पांच निजी विश्विद्यालय हैं जो ए डबल प्लस की कैटेगरी में आते हैं जबकि ए प्लस कैटेगरी में तीन विश्वविद्यालय हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने से पहले सिर्फ तीन बी प्लस रैंकिंग के विश्वविद्यालय थे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका अहम होने वाली है।
इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। बता दें कि गुरुवार को योगी सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इस दौरान तीन निजी विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान