उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को खत्म करने और रोजगार सृजन के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में पहले से ही कई कल्याणकारी योजनाएं इसके लिए चल रही हैं। लेकिन अब सरकार उन युवाओं के लिए खास योजना शुरू करने जा रही है जो खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।
जो युवा खेती-किसानी कर सकते हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत जो भी युवा खुद का व्यवसाय या फिर स्टार्टअप करना चाहते हैं उन्हें सरकार की ओर से मदद की जाएगी। इसके लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत स्टार्टअप या फिर खुद का नया बिजनेस शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार कम ब्याज पर 25 लाख रुपए तक का लोन देने जा रही है।
इस योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2018 को की गई थी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया था। युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए कम ब्याज दरों पर लोन दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद स्टार्टअप और बिजनेस को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। एमएसएमई में उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।
प्रदेश में 18-40 वर्ष के लोगों को इस योजना के तहत लोन दिया जाएगा। अहम बात यह है कि आवेदनकर्ता के पास बैंक खाता होना चाहिए। साथ ही यह आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान