हाईवे पर होने वाले सड़क हादसों को कम करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हाईवे पर अवैध कट को बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि वह हाई का सघन सर्वे कराएं, उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी हाईवे का सर्वेक्षण करें ताकि वह हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही को सुरक्षित किया जा सके।
राष्ट्रीय हाईवे पर होने वाले हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि वह हाईवे पर पैट को ठीक करें, अवैध कट को भी बंद करें। जिन लोगों ने अवैध तरीके से हाईवे पर कट और टर्न बनाए हैं उसे बंद किया जाए। गौर कनरे वाली बात है कि हाईवे पर अवैध कट की वजह से अक्सर कई बड़े हादसे होते हैं। जिसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। कुछ मामलों में स्कूल बसें भी सड़क हादसे का शिकार हुई है।
प्रदेश सरकार हर संभव हाईवे पर एक्सिडेंट को कम करने की कोशिश कर रही है। परिवहन विभाग के मुख्य सचिव ने एल वेंकटेश्वारालु ने इसको लेकर डीएम को गाइडलाइन जारी किया है, उन्हें अवैध कट को बंद करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोटर वेहिकल नियमों को बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। अवैध कट की वजह से कई हादसे होते हैं यही वजह है कि प्रदेश में हाईवे पर अवैध कट को ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान