उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में महिलाओं को उनका दिलाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है. प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति को नई पहचान दिलाने की मुहिम शुरू की है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी सशक्तिकरण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हैं। यही वजह है कि महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

Advertisement

इन शौचालयों के निर्माण से प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचा है। शौचालयों के निर्माण के साथ ही प्रदेश में 1.75 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन की सुविधा मुहैया कराई गई है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिया गया है।

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की थी उसे पूरा करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले लोगों को गैस कनेक्शन नहीं मिल पाता था, लोगों को इसके लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी।

यहां तक कि लाठीचार्ज तक भी किया जाता था। ऐसे में वंचित वर्ग का गैस कनेक्शन के बारे में सोच पाना भी मुश्किल था। धुएं की वजह से महिलाों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं, लोगों को आसानी से गैस कनेक्शन मिल रहा है, बिना किसी विलंब के उन्हें गैस सिलेंडर मिलता है।