Uttarkhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य स्थापना दिवस के आसपास प्रवासी सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसके साथ ही राज्य को देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए एक विस्तृत नीति लाएगी। शुक्रवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की सातवीं बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलायन रोकने के लिये प्रभावी चिंतन की जरूरत बतायी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन के कारणों का विस्तृत अध्ययन करने, युवाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता के लिये ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशालाएं करने और जिला स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करने निर्देश दिए। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों का सहयोग लिए जाने की भी बात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कही।
सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य की रिवर्स माइग्रेशन की स्थिति का अध्ययन एवं राज्य में वापस आए लोगों के अनुभवों का फायदा लेने पर भी ध्यान देने को कहा। राज्य स्थापना दिवस के आसपास प्रदेश में आयोजित प्रवासी सम्मान समारोह के आयोजन और हाउस ऑफ हिमालयाज की सफलता के लिए राज्य के परंपरागत उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने पर बल दिया। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि आयोग अब तक 21 रिपोर्ट राज्य सरकार को दे चुका है। इसमें उत्तरराखंड के विभिन्न जिलों में सामाजिक, आर्थिक विकास को मजबूत करने और पलायन को कम करने के संबंध में सिफारिशें की गई हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग