Uttarakhand Pension Scheme 2024: उत्‍तराखंड की भाजपा सरकार राज्‍य के हर वर्ग के निवासियों के लिए विभिन्‍न योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग के जरिए उत्तराखंड पेंशन योजना 2024 शुरू की है, जो राज्य के निवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई एक सरकारी पहल है।

Advertisement

इस योजना के तहत चार पेंशन वर्गो के तहत उत्‍तराखंड सरकार पेंशन प्रदान कर रही है। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान पेंशन और विधवा पेंशन। आइए जानते हैं उत्तराखंड पेंशन योजना क्‍या है और कैसे अप्‍लाई करें?

Advertisement

उत्‍तराखंड सरकार का इन योजनाओं को लागू करने का लक्ष्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही नागरिकों के जीवन के भरण-पोषण और सुधार के लिए प्रदान की जाती है।

जानें किसे मिलता है लाभ

इस योजना के तहत लाभार्थी को हर महीने 1200 रुपये मिलते हैं, जो दो छमाही किश्तों में वितरित किए जाते हैं। अभी तक इस योजना के तहत सरकार कुल व्यय 525.64 करोड़ रुपये कर चुकी है।

Advertisement

पात्रता

योग्य आवेदक उत्तराखंड के स्थायी निवासी होने चाहिए और उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 48,000 रुपये से कम होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

  • योजना के लाभ लेने के लिए आवेदक सोशल सिक्योरिटी स्टेट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके और उसे समाज कल्याण विभाग में जमा करके ऑफलाइन जमा किए जा सकते हैं।
  • आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य उत्तराखंड के नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।