Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार अंत्योदय की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों के लिए तीन लाख कंबल वितरण का जो लक्ष्य तय किया गया है। उस दिशा में सरकार द्वारा तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 जनवरी 2024 को सहस्त्रधारा रोड़ स्थित आईटी पार्क के सामने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल व अन्य सामान वितरण के साथ अभियान की शुरुआत की थी।
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी तीन लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किया जाए। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा श्रम विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से 16 फरवरी 2024 को प्रदेश के समस्त जिलों में कैंपों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के नियंत्रण में पंजीकरण निर्माण श्रमिकों को लगभग 25 हजार कंबल, छाता और 15 हजार सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इसी के साथ लगभग 25 हजार श्रमिकों का फ्री हेल्थ चेकअप भी किया गया। इसके साथ ही अवगत कराया गया कि यह कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा और उक्त लाभ सभी पंजीकृत श्रमिकों को दिए जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग