Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में नया कदम रखने जा रही है। उत्तराखंड में पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार कॉलेज के लिए जमीन की तलाश कर रही है। अब उत्तराखंड के छात्रों को होम्योपैथी की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

धामी सरकार की उत्तराखंड को आयुष हब बनाने की योजना है। प्रदेश में अभी तक सरकारी क्षेत्र में एक भी होम्योपैथिक चिकित्सा कॉलेज नहीं है। आयुर्वेद के साथ होम्योपैथिक चिकित्सा पर मरीजों का भरोसा बढ़ रहा है। अब तक उत्तराखंड के छात्रों को होम्योपैथिक डॉक्टर बनने के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा था।

Advertisement

प्रदेश सरकार ने होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। केंद्र से इसकी सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। अभी उत्तराखंड में एक होम्योपैथिक कॉलेज संचालित है। जिसमें 50 सीटों की मान्यता है। राज्य सरकार को मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन की तलाश है। इसके साथ ही आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला परिसर में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनाने की संभावनाएं भी देखी जा रही है।

Advertisement

उत्तराखंड में होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड मेंअभी 1100 सरकारी और निजी डॉक्टर पंजीकृत हैं। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग के अधीन डेढ़ सौ से अधिक डिस्पेंसरी संचालित है। जिनके जरिए लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।