Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अल्मोड़ा में आयोजित मातृशक्ति आजीविका महोत्सव एवं दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखंड हौल अमृत काल कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य कर रही 15 उद्यमियों को पुरस्कृत किया। उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए 13 हजार से अधिक महिलाओं को उद्यम के लिए ऋण के तौर पर 111 करोड़ रुपए के चेक भी वितरित किए।

Advertisement

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं के माध्यम से मातृशक्ति लाभान्वित हो रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।