बागेश्वर में आयोजित चेलि ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कन्‍याओंं की विधिवत पूजा की। इसके साथ ही सीएम धामी ने 99.76 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 19 करोड़ की 11 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और 81 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।

Advertisement

इसके अलावा मातृशक्ति उत्‍सव कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा हमारी सरकार ने भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा है।

कृषि और उद्यान के नाम पर धड़ल्ले से जो बाहरी लोग जमीन खरीद रहे थे उन पर हमारी सरकार ने अंतरिम रोक लगाई है। ये रोक गलल नीयत से जमीन खरीदने वाले भू-माफियाओंपर लगाई गई है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा व्यवसाय उद्योग एवं किसी अन्य स्टार्टअप के लिए जमीन खरीदेगा, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को फायदा मिले, तो उत्‍राखंड में उसका स्‍वागत है।

Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सीएम धामी ने बताया कि राज्‍य की भापजा सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा राज्‍य के अन्‍य वर्ग के लोगों के लिए भी बिना देरी किए आवश्‍यक कदम उठाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कन्यादान से पहले विद्यादान की संस्कृति को अपनाए जाने की अपील की।