Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने रिक्तियों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार , 1,544 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक यूकेएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 मार्च, 2024 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 12 अप्रैल, 2024 है। उम्मीदवार 16 से 18 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। यूकेएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।
बिंदुओं में जानिए सारी प्रक्रिया
- पंजीकरण शुरू 22 मार्च, 2024
- आवेदन सुधार विंडो 16 से 18 अप्रैल, 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2024
- भर्ती परीक्षा तिथि जुलाई, 2024
पात्रता की शर्ते
आवेदक ने अपनी कक्षा 10 या 12 की शिक्षा उत्तराखंड में पूरी की हो या उसे उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए। सहायक अध्यापक (एलटी) पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएड या (बीए, बीएड या बीएससी बीएड) + यूटीईटी या सीटीईटी पेपर- II पास के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
यूकेएसएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया जानिए
यूकेएसएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। यूकेएसएसएससी सहायक भर्ती परीक्षा पैटर्न में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, बाल मनोविज्ञान, शिक्षण योग्यता, संबंधित विषय (गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन) जैसे विषय शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें Uttarakhand News: उत्तराखंड के लोगों को एक रुपए में मिलेगा पानी का कनेक्शन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग