अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। इस वर्ष अक्टूबर माह तक इस मंदिर के तैयार होने की उम्मीद है। इससे पहले 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में राम लला विराजमान होने जा रहे हैं। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तैयारियां जोर पर चल रही है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का दर्शन करने हर कोई जाना चाहता है। लोगों की आस्था को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।
वहीं अयोध्या से दोपहर 3 बजे यह बस देहरादून के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजे बस देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से अयोध्या जाने वाली बस का किराया 1095 रुपए होगा। उत्तराखंड सरकार की ओर से शुरू की जा रही इस बस सेवा के चलते श्रद्धालुओँ को काफी आसानी होगी।
गौर करने वाली बात है कि अयोध्या से देशभर की कनेक्टिविटी को सुधारने की लगातार कवायद हो रही है। इसी कड़ी में रेलवे की ओर से कई ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। यहां के रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी तैयार हो रहा है। जहां दुनियाभर से राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालु आ सकते हैं। पर्यटकों की संभावित आमद को देखते हुए अयोध्या में कई पांच सितारा और तीन सितारा होटल भी बन रहे हैं, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो और अयोध्या को पर्यटन का केंद्र बनाया जा सके।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान