उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के पूर्व सैनिक कल्याण निगम के 25 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है।
धामी सरकार उत्तराखंड के पूर्व सैनिक कल्याण निगम के 25 हजार कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा मानदेय बढ़ाने पर अनुमोदन भी दिया जा चुका है।
विभाग के सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जल्द उत्तराखंड की धामी सरकार आदेश जारी कर सकती है। इसके अलावा उनकी कुछ अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
बता दें उपनल कर्मचारी मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर बीते दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने के आश्वासन में राज्य के उपनल कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि "विभिन्न विभागों में वर्षों की सेवा के बाद उनके पदों को सृजित पदों के विपरीत बताते हुए उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। जिसको लेकर कर्मचारियों में खासी नाराजगी है।"
उपनल कर्मचारियों की मांग सुरक्षित भविष्य के लिए उनके पदों को अधिसंख्यक घोषित करने के साथ ही उनके मानदेय 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी सरकार द्वारा की जाए। सुरक्षित भविष्य के लिए उनके पदों को अधिसंख्यक घोषित करने के साथ ही उनके मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।
हालांकि मुख्यमंत्री के साथ कर्मचारियों ने बैठक की जिसके बाद उपनल कर्मचारियों ने बताया सरकार ने अन्य मांगों के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान