उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य पशुधन मिशन योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने आंचल ब्राण्ड के अंतर्गत आंचल शहद एवं आंचल इनामी योजना का भी शुभारम्भ किया।

Advertisement

सीएम धामी ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा "हमारी सरकार किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छोटे स्तर पर पशुपालन करने वाले किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए हमने कई लाभकारी योजनाएं शुरु की हैं।