उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को पूरा करने का लागातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत धामी सरकार राज्य के युवाओं की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्राेत्साहन छात्रवृति येाजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत शनिवार को सीएम धामी ने लाभार्थियों के आकाउंट में वर्चुअली 30 लाख से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की।
इसकी जानकारी पुष्कर सिंह धामी ने एक पोस्ट के जरिए दी। सीएम ने ये जानकारी साक्षा करते हुए 'एक्स" पर लिखा
शासकीय आवास पर "मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना" के तहत प्रथम चरण में 241 लाभार्थी विद्यार्थियों को DBT के माध्यम से कुल ₹33 लाख से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित होंगे और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में सुधार होगा।
विद्यार्थियों के हित में ऐसी योजना लागू करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। उच्च शिक्षा के साथ ही विद्यालयी छात्रों व शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी इसी भांति छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना सरकार द्वारा शुरू की गई है।
Advertisementहमारी सरकार राज्य में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे मेधावी विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण विकसित करते हुए गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग