उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने गुरुवार को हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई जा रही हेली सर्विस का वर्चुअल रूप से शुभारम्भ किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार क नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा ये हेली सर्विस की वर्चुअल रूप से शुरूआत करवाने से संबंध कार्यक्रम आयोजित किया था।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सीएम धामी ने आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी, इससे जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सीएम ने कहा देहरादून से पिथौरागढ़ तक फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं विगत 30 जनवरी 2024 से शुरू की जा चुकी है। इस सेवा के प्रारंभ होने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने के लिए एक नया और बेहतर विकल्प मिला है।

Advertisement

सीएम धामी ने इस अवसर पर जोलीग्रांट एयरपोर्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही जोलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की शुरूआत हुई थी और अब इतनी कम अवधि में ही जोलीग्रांट एयरपोर्ट से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर, देहरादून-अयोध्या रूट्स पर भी एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही सीएम धामी ने जानकारी दी कि त्रिजुगीनारायण, लैंसडाउन आदि स्थानों के लिए भी हेली सेवा भी जल्‍द शुरू होगी। सीएम ने इन हेली सर्विस के शुरू हो ने जहां उत्‍तराखंड में एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इस कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअल रूप में मौजूद रहे। उन्‍होंने बताया पिथौरागढ़ व चम्पावत के विकास के लिए केंद्र ने 140 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। जो भी योजना भेजी जाएगी, उसे शत प्रतिशत स्वीकृति प्रदान की जाएगी।