उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक विशाल रोड शो किया। इस रोड शो के बाद राजधानी देहरादून में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में शामिल हुए और महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में जुटी महिलाओं पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही सीएम धामी ने 1055.57 करोड़ की कुल 600 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयेाजित नारी शक्ति समारोह में विभिन्न विभागीय एवं महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए मातृशक्ति को प्रोत्साहित किया और शक्ति स्वरूपा बाल कन्याओं का पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा महिलाओं का समग्र उत्थान सुनिश्चित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, आवास, शिक्षा, उद्यमिता जैसी अनेक सुविधाएं दी जा रही है।
उन्होंने कहा हम लगातार मातृशक्ति को विकास यात्रा की अग्रणी पंक्ति में शामिल करने हेतु कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट