उत्तराखंड में शुक्रवार को जसपुर में लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर 28.20 करोड़ की लागत से 7 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (क्षेत्रीय निवेशक कॉन्क्लेव) के तहत 18 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग का शुभारंभ किया।
सीम धामी ने डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक एवं पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन एवं सम्मान पत्र प्रदान किए।
सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के अंदर अभूतपूर्व गति से विकास कार्य हुए हैं। गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी भारत को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर जनता जनार्दन द्वारा भाजपा सरकार को मिल रहा समर्थन "अबकी बार 400 पार..." के लक्ष्य पर अपनी मुहर लगा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग