मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में गुरुवार को 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ग्राम विकास अधिकारी पद पर इनका चयन मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग के तहत किया है।

Advertisement

आज जब सीएम धामी ने इनको नियुक्ति पत्र सौंपे तो इनके चेहरे खिल उठे। सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा करेंगे।

Advertisement

सीएम धामी ने कहा रोजगार से युवा जुड रहे हैं और उत्‍तराखंड प्रदेश समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिहासिक सख़्त नकल विरोधी कानून लेकर आए जिसका परिणाम है कि आज सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं।