उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को आई.टी.डी.ए का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए/ यहां पहुंचते ही सीएम धामी ने हेल्पलाइन 1905, इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा इस कार्यालय में काम करने वाले कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी जब यहां पर थे तब सीएम हेल्पलान पर अल्मोड़ा के रहने वाले लाल सिंह नेगी से फोन आया। जिसको सीएम धामी ने रिसीव किया और उनसे बात की।
सीएम धामी ने शिकायर्ता नेगी की राशन कार्ड संबंधित शिकायत सुनी और जिलाधिकारी अल्मोड़ा को शिकायत के समाधान करने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम धामी ने श्रमिकों को कंबल बांट कर की अभियान की शुरूआत, 3 लाख पंजीकृत श्रमिकों को बांटे जाएंगे
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि यातायात की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। सीएम धामी ने कहा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीएम धामी ने इस मौके पर कहा "हमारी डबल इंजन सरकार "सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण" के मंत्र को आत्मसात करते हुए बिना रुके और बिना थके काम कर रही है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग