उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड निवेश आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश में निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। दुनियाभरके निवेश उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब राइजिंग नहीं बल्कि शाइनिंग यूपी बन चुका है। अब शाइनिंग यूपी की बात होनी चाहिए। पिछले 10 वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। देश में नया भारत देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में भारत का सम्मान हो रहा है। बिना किसी भेदभाव के लोगों तक विकास पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों की अलग-अलग धारणाएं थीं, वर्ष 2017 से पहले यहां 300 से अधिक दंगे हुए थे, यहां आधे साल तक कर्फ्यू लगा रहता था। उद्यमी यहां सुरक्षित नहीं थे, ऐसे में उनकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहते। यहां आस्था का अनादर नहीं होता था। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य की सुविधाओं का हाल बुरा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति अब बदल रहा है। अब यूपी को हर क्षेत्र में मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। पहले यहां उद्योग धंधे नहीं लगते थे, लोग पलायन के लिए मजबूर थे। हाल ही में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के जरिए 10 लाख 24 हजार करोड़ रुपए का निवेश उत्तर प्रदेश में आया है। लोग प्रदेश की तरक्की से खुश हैं। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गड्ढों से होती थी, लेकिन अब यूपी एक्सप्रेसवे के रूप में जाना जाता है। यहां तकरीबन 40 फीसदी देश के एक्सप्रेसवे हैं। इस वर्ष के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह 55 फीसदी तक हो जाएगा।
यूपी में सिर्फ दो एयरपोर्ट थे, आज 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं, जल्द ही 10 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। पीएम मोदी खुद इनका उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश दुनिया में पर्यटन का केंद्र बनकर सामने आएगा। केवल एमएसएमई से ही दो लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हो रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग