उत्तर प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी के तहत प्रदेश में इंडस्ट्रियल पार्क को स्थापित किया जा रहा है। उन्नाव में प्रदेश का 11वां प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क बनकर तैयार हो गया है। उन्नाव में प्रदेश का पहला प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क विकसित हुआ है। यह समय सीमा के भीतर तैयार हुआ है। यहां पर एमएसएमी की यूनिट को तेजी से लगाया जाएगा।
यूपी देश का पहला राज्य है जिसने एमएसएमई की प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क को 10 से 50 एकड़ में हम इसे स्थापित कर सकें इसका काम हो रहा है। अभी तक 10 जनपद इस योजना के साथ जुड़ चुके हैं। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। हम बार-बार कहते थे कि उत्तर प्रदेश के बारे में जो धारणा थी उसे समाप्त किया है गया है। जो लोग यह मानते थे कि उत्तर प्रदेश कुछ नहीं कर सकता है, हमारी क्षमता पर सवाल खड़े किए जाते थे, आज उन सब को दूर करके उथ्तर प्रदेश ने अपने सामर्थ्य से सबका उत्तर दे दिया है।
हमें किसी के सामने अब जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती है। सफाई देने की जरूरत नहीं पड़ती है। हमारा कार्य उसका जवाब दे रहा है। अभूतपूर्व कार्य हर सेक्टर में शुरू हुए हैं। अलग-अलग सेक्टर के नतीजे यह दिखाते हैं कि उत्तर प्रदेश में अनंत संभावनाओं वाला स्टेट था, इसीलिए यूपी कहलाता था। कुछ लोगों ने इसे बीमारू राज्य के रूप में बदलने का काम किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की योजना उत्तर प्रदेश ने 2018 में शुरू की थी। जबकि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। जनवरी 2018 और जनवरी 2019 में हमने दो महत्वपूर्ण योजना शुरू की।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग