मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज देवरिया और कुशीनगर के लिए महात्मा बुद्ध के नाम पर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास होने जा रहा है। कभी देश में चीनी के कटोरे के रूप में विख्यात सरकारों की उपेक्षा की वजह से पिछड़ता गया। परिणाम यह हुआ कि यहां गरीबी छाती गई, चीनी मिलें बंद होती गईं, पिछली सरकारों ने इन मिलों को औने-पौने दाम पर बेच दिया। हमने पिपराई की चीनी मिल को चला दिया है।
अब देवरिया के भीतर चीनी मिल चलाने के साथ-साथ एक कृषि विश्वविद्यालय में हमने कुशीनगर में दे दिया है। उसका एक कॉलेज हम देवरिया में स्थापित करने जा रहे हैं। अब देवरिया पिछड़ा नहीं रहेगा। प्रकृति और परमात्मा की, ऋषि मुनियों की, संतो को, स्वतंत्रता संघर्ष सेनानियों की साधना से, उनके परिश्रम और पुरुषार्थ से जिस जिले ने देश के लिए अपना जीवन जिया हो, वह जनपद अब किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगा।
कभी आपने सोचा था कि आवास बन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के 17358 आवास देवरिया के लोगों को प्राप्त हुआ। अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या ग्रामीण क्षेत्रों को ये आवास मिल पाते। मुख्यमंत्री आवास योजना ने भी 1379 लाभार्थियों को आवास दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में लगभग 24 हजार आवास निर्मित हुए हैं। 24 हजार शहरी आवास के लिए मैं आप सबको बधाई देता हूं। स्वच्छ भारत मिशन में अकेले देवरिया में 2.44 हजार परिवारों को शौचालय प्राप्त हुआ।
सीएम ने कहा कि 1.96 लाख उज्जवला योजना के फ्री में कनेक्शन यहां प्राप्त हुए। 1383 मझलों में विद्युतिकरण का काम किया गया। जनधन 10.84 से भी अधिक जनधन खाते खोले गए। 50 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया। लगभग पांच लाख किसान अकेले देवरिया में ऐसे हैं जहां किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। पीएम कुसुम योजना के तहत हमने ट्यूबवेल की बिजली फ्री की है, अब सोलर पैनल लगाने का काम किया जा रहा है। पीएम स्वामित्व योजना में जहां पर मकान, वहां का मालिकाना अधिकार के तहत 85 हजार से अधिक कॉलोनी का वितरण हुआ है। आयुष्मान कार्ड 6.71 लाख परिवारों को वितरित किया गया है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति