Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ी सौगात दी है। 22 जनवरी को होनी वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य तैयारी चल रही है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने प्रदूषण मुक्त नगरीय परिवहन के लिए रविवार को सीएम योगी ने अयोध्या धाम बस स्टेशन से 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। साथ ही 25 ई ऑटो को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

Advertisement

इन वाहनों के संचालन से श्रीरामलला के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की पहुंच आसान हो जाएगी। लोग आसानी से भव्य मंदिर तक पहुंच सकते हैं और भगवान प्रभू श्री राम के दर्शन कर सकते हैं। ई-वाहनों का संचालन पांच रूटों पर शुरू हो गया है।

बसों की संख्या होगी 100

बता दें कि ई-वाहनों में 25 ई-ऑटो में 12 पिंक तथा 13 सफेद ई-ऑटो शामिल हैं। 17 जनवरी को ई-बसों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसकी संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से दो दिन पहले 20 जनवरी तक ई-वाहनों की संख्या बढ़ कर 150 हो जाएगी।

Advertisement

पुलिस हेल्पलाइन डायल यूपी-112 से जोड़ा जा रहा

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत पुलिस हेल्पलाइन डायल यूपी-112 से जोड़ा जा रहा है। वाहनों के रियल टाइम और लोकेशन की जानकारी के लिए ई बसें में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया है। चलो एप के माध्यम से ई-बसों को ट्रैक किया जा सकेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'स्वच्छता अभियान में जुड़ना हमरा दायित्व', CM योगी ने UP को साफ बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को दिए टिप्स