इंस्टस्ट्री तकनीक, अर्थव्यवस्था और रोजगार तीनों ही क्षेत्रों के लिए फायदेमंद सेमीकंडक्टर का दुनिया भर में बोलबाला है। इसी वजह से उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को राज्य की सेमीकंडक्टर नीति बनाने का निर्देश दिया है।

Advertisement

यूपी सीएम योगी ने हाल ही में हुई एक उच्‍च स्तरीय बैठक में इस बात के निर्देश जारी किए हैं। इस बैठक में सीएम ने कहा आज के तकनीक प्रधान युग में सेमीकंडक्टर की बड़ी भूमिका है।

Advertisement

अनुमान के मुताबिक वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का वित्त वर्ष 2022 में राजस्व 950 अरब डॉलर से अधिक का है। निश्चित रूप से यह एक व्यापक क्षेत्र है और इसमें अपार संभावनाएं हैं।
राज्य अपनी आकर्षक नीति बनाएगा

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने 10 अरब डॉलर का प्रोत्साहन परिव्यय देने का ऐलान किया।

बता दें केंद्र सकरार द्वारा सेमीकंडक्टर विनिर्माण सेवाओं जैसे सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले फैब्स, कम्पाउण्ड सेमीकंडक्टर के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार को भी इस सम्बन्ध में अपनी आकर्षक नीति घोषित करनी चाहिए।