उत्तर प्रदेश में आपात सेवाओं को बेहतर करने के लिए योगी सरकार अहम फैसले ले रही है। इसी क्रम में 25 जनपदों में अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 25 जनपदों में 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर 35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कहा आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर 35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। जनता को बेहतरीन आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के​ लिए अग्निशमन विभाग युद्ध स्तर पर क्रियाशील है। अग्निशमन विभाग व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

Advertisement

इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन अविनाथ चंद्र भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ अग्निशमन उपकरणों की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं की बात करें तो 1944 से 2017 के बीच 73 वर्षों में 288 फायर स्टेशन स्थापित किए गए जबकि पिछले 7 वर्षों में रिकॉर्ड 71 नए फायर स्टेशन स्थापित किए गए है। प्रदेश में तहसील स्तर पर 1-1 फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।