उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट है. अगर आपका बिजली बिल भी कम आ रहा है, तो बिजली विभाग की टीम घर पहुंच सकती है. दरअसल, हाल में कुछ ऐसी घटनाएं हुई है जिससे विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. इसके तहत बिजली विभाग की टीम आपके घर में लगे मीटर की जांच कर सकती है. क्योंकि बिजली का इस्तेमाल ज्यादा और बिल आने की घटना सामने आई हैं. यानी बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ होने की घटना सामने आई है. इसे लेकर विभाग एक्शन मोड में है.
मीटर्स की हो रही जांच
UP के गोरखपुर में बिजली निगम ने घरों में लगे मीटरों की जांच शुरू कर दी है. इसके तहत उन घरों की लिस्ट बनाई जा रही जहां घरों पर कनेक्शन का लोड ज्यादा है लेकिन बिल कम आ रहा है. ऐसे में बिजली मीटरों की जांच की जा रही है. इसमें मीटरों का करीब 2 मिनट का वीडियो बनाया जा रहा है, जिसमें स्पीड को चेक किया जा रहा है. क्योंकि शुरुआती जांच में कुछ मीटरों में छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं.
जांच में होगा धांधली का खुलासा
बिजली मीटर के इन मामलों के जांच आला अधिकारी खुद कर रहे. इसके तहत मीटरों की जांच कर अभियंताओं की लिस्ट सौंपी गई है. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने मीटर की जांच में मीटर के इस्तेमाल, बिल में कमी समेत अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है. इसके तहत अगर मीटर रीडिंग कंज्युम हुआ है तो बिल कस्टमर्स को भेजा जाएगा. इसके अलावा जांच में कस्टमर्स के ज्यादा लोड का कनेक्शन और लो बिल जैसे बायपास का चलेगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट