उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार केवल खेतों में काम करने वाले किसानों का ही नहीं बल्कि पशुपालन कर जीवन-यापन करने वालों किसानों का भी खासा ख्‍याल रख रही है। पशुपालन करने वाले किसानों को बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर अधिकतम 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है लेकिन यूपी सरकार ये लाभ पाने के लिए एक नया नियम लागू किया है। आइए जानते हैं क्‍या है वो नियम...

Advertisement

यूपी सरकार द्वारा पशुपालकों/किसानों को तभी ये सब्सिडी मिलेगी जब सरकार द्वारा शुरू किए गए भेड़-बकरी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेंगे। ये भेड़-बकरी प्रशिक्षण केंद्र इटावा और मथुरा में खोला गया है। जहां पर में पशुपालकों को प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

Advertisement


किसान तक की रिपोर्ट के अनुसार इटावा मुख्य पशुपालन अधिकारी मनोज ने बताया कि यूपी का पहला भेड़-बकरी प्रशिक्षण केंद्र इटावा में खोला गया है। जहां पर भेड़-बकरी पालन की ट्रेनिंग के लिए आने वाले पशुपालकों के रहने खाने की निशुल्‍क व्‍यवस्‍था भी की गई है।

इसके प्रशिक्षण के बाद उन्‍हें सर्टीफिकेट दिया जा रहा है। उन्‍होंने बताया जो लोग ये प्रशिक्षण नहीं लेंगे उनको सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा। अक्‍टूबर 2023 में इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत हुई थी, अब तक 470 के करीब किसान भेड़-बकरी का प्रशिक्षण ले चुके हैं।

Advertisement

बता दें प्रदेश सकरार राष्ट्रीय पशुधन मिशन यानी National Livestock Mission (एनएलएम) के तहत 100 से 500 बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर अधिकतम 50 प्रतिशत का अनुदान दे रही है।