उत्तर प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार अधिक आयकरदाताओं ने टैक्स भरा है। यूपी सरकार ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक रिटर्न फाइल करने में उत्तर प्रदेश अब देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है।

Advertisement

यूपी सरकार की ओर से शेयर किए गए डेटा के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 में जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) रुपए 16,45,317 करोड़ थी, जो 2021-22 में लगभग 20% की बढ़ोतरी के साथ रुपए 19,74,532 करोड़ हो गई है। जबकि 2022-23 में राज्य आय 21.91 लाख करोड़ थी।

Advertisement

यूपी सरकार ने कहा, "उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के संकल्पों में प्रदेश की जनता बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रही है। व्यापारी और नौकरी पेशा लोगों द्वारा आयकर रिटर्न फाइल करने का ग्राफ बढ़ने लगा है। 2023 में 11.92 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया। रिटर्न फाइल करने में उत्तर प्रदेश अब देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है।"

दरअसल, सीएम योगी के नेतृत्व वाली सरकार यूपी को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है। आयकर रिटर्न के आकंड़ों को लेकर दावा किया जा रहा है कि यूपी सरकार की कोशिशें अब रंग ला रही हैं। पिछले वर्षों में प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों को बावजूद 2020-21 औ 2021-22 के बीच जीडीपी में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

Advertisement