UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने राज्य में सौर ऊर्जा नीति 2022 के अंतर्गत सभी सरकारी इमारतों को सोलर एनर्जी से लैस करने का आदेश दिया है। उन्होंने इसकी कार्ययोजना को आखरी रूप देते हुए सभी सरकारी इमारतों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरा करने के लिए 07 फरवरी तक नोडल अफसर तैनात करने को कहा है।
मिश्र ने बताया कि सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से साफ़ और ग्रीन एनर्जी मिलेगी। इससे सस्ती एवं प्रदूषण मुक्त बिजली उपलब्ध होने से विभाग के बिजली के बिल में भी बचत होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग अपने अधीन सभी शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय कार्यालय भवनों और निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थाओं में रुफ टाप सोलर लगवाने के लिए मिशन मोड में प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस नीति को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान