UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंदौली में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सीएम योगी ने चंदौली में 743 करोड़ रुपए की 78 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। चंदौली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया है।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आप सभी फिर से एक बार मोदी सरकार से सहमत है। अगर आप लोग सहमत है तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर घर में कमल खिले।

Advertisement