UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा और छुट्टा जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए 'मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना' को लेकर आई है। जिसके तहत खेतों की मेड़ पर सोलर फेंसिंग लगाए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा भी योगी सरकार ने दो बड़ी कृषि योजनाओं की घोषणा की हैं, जिनमें राज्य कृषि विकास योजना और यूपी एग्रीज योजना का नाम शामिल है।
यूपी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कृषि विकास पर फोकस किया है। यूपी सरकार में कृषि मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए 3 नई योजनाओं के तहत कुल 460 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है।
कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने वर्ल्ड बैंक समर्थित 'यूपी एग्रीज योजना' के अलावा 'राज्य कृषि विकास योजना' के लिए 200-200 करोड़ रुपए, जबकि मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इसके अलावा योगी सरकार ने अपने बजट में हर खेत तक पहुंचाने के लिए रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने की भी बजट में प्रावधान किया है। जिसके तहत किसानों के प्राइवेट ट्यूबवेल को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए 2,400 करोड़ रुपए का बजट में प्रस्ताव है। इस बार इस मद के लिए सरकार ने बजट में 25 प्रतिशत की वृद्धि की है।
वहीं 'पीएम कुसुम योजना' के तहत भी उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 449.45 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित है। यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुताबिक इस योजना के तहत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट दोगुना कर दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग