उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने संबंधी योजना पर तेजी से काम कर रही है। अयोध्या, वाराणसी में मॉडल सोलर सिटीज के रूप में डेवलेप करने के साथ ही सरकारी विभागों की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर पॉवर संबंधी प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही है।
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की सरकारी इमारतों और विभागों की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए रूफटॉप सोलर पैनल इंपैनलमेंट प्रोजेक्ट को बढ़ावा दे रही है।
इस प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार ने अब 13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सौर ऊर्जा से लैस करने का काम शुरू कर किया है।
योगी सरकार जिन संस्थानों को सौर ऊर्जा से लैस करने जा रही है उन 13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों उनकी क्षमता 40 किलोवॉट होगी।
इसमें प्रत्येक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को 23.88 लाख रुपए से रूफटॉप इनेबल्ड सोलर पैनल इंपैनलमेंट व सोलर पावर प्लांट की स्थापना, क्रियान्वयन व संचालन के कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।
3.10 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दिए जाने के बाद धनराशि भी जारी कर दी गई है। इसके तहत हरदोई, पीलीभीत, कुशीनगर, बाराबंकी, मथुरा, महाराजगंज, कन्नौज, देवरिया व आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सौर ऊर्जा संयंत्र युक्त बनाया जाएगा।
ये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहां पर सबसे पहले ये सोलर पॉवर से लैस करने का पूरा किया जाएगा उनमें हरदोई का पिहानी, पीलीभीत का बरखेड़ा, कुशीनगर का नौरंगिया व हाटा, बाराबंकी का फतेहपुर, मथुरा का गोवर्धन, महाराजगंज का माधोनगर, निचलौल व नौतनवा, कन्नौज का छिबरामऊ व तिर्वा, देवरिया का बरहज तथा आगरा का एत्मादपुर मुख्य है।UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में लखनऊ से जुड़ी लगभग 32,000 करोड़ की योजनाओं को धरातल पर उतारेगी योगी सरकार
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान