मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 27 जनवरी को नागा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रशिक्षकों और राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओँ को भी सम्मानित करेगे। तकरीबन 62 करोड़ रुपए के पुरस्कार का वितरण इन खिलाड़ियों में किया जाएगा। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी को 4.50 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी। पारुल ने एशियाई खेल में 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था और 3000 मीटर स्टीपल चेज में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय, जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी, अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह और आगरा की दीप्ति शर्मा, कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल, बागपल के शूटर अखिल कुमार को सीएम योगी 3-3 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वितरित करेंगे। पैरा एशियाई खेल में स्वर्ण पद जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई और जैवलिन थ्रोअर प्रवीन कुमार को भी 3-3 करोड़ रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी।

Advertisement

एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को 74 लाख रुपए का पुरस्तार किया जाएगा। एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को के प्रशिक्षकों को पहली बार सम्मानित किया जाएगा। एशियाई खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एशियाई खेलमें यूपी में सात स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक आए थे। कुल 16 खिलाड़ियों ने इसमे हिस्सा लिया था। पैरा एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। इसमे कुल 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।