उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को बड़ी मदद देने जा रही है। दरअसल प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत देशभर में किसानो को सिंचाई पर सब्सिडी दी जाती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है।
रिपोर्ट की मानें तो केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी को मिलाकर किसानों को सोलर पंप पर कुल 60 फीसदी तक की सब्सिडी मिलेगी। इस स्कीम की बड़ी बात यह है कि इसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को दिया जाएगा। किसान इस स्कीम में 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने सोलर पंप पर सब्सिडी की योजना को पारदर्शी बनाने के लिए खास रणनीति अपनाई है। इस रणनीति के तहत पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस योजना में सबसे पहले चित्रकूट धाम, वाराणसी और प्रयागराज मंडिल के किसानों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। किसान 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे से आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया तबतक चलेगी जबतक जिले के लिए निर्धारित आवंटन का लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता है।
इन जिलों के बाद 17 जनवरी को बरेली, कानपुर, बस्ती, मिर्जापुर के किसानों को मौका दिया जाएगा। जबकि 18 जनवरी से मेरठ, लखनऊ, अयोध्या मंडल, 19 जनवरी को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ मंडल, 20 जनवरी को झांसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवीपाटन मंडल के किसानों को आवेदन का मौका दिया जाएगा। किसान दोपहर 12 बजे से आवेदन कर सकते हैं। किसानों को 2 हॉर्सपॉवर क्षमता से लेकर 10 हॉर्सपॉवर की क्षमता तक के 9 प्रकार के सोलर पंप अलग-अलग कीमतों पर मुहैया कराए जाएंगे। सोलर पंप की बाजार में कुल कीमत का 60 फीसदी अनुदान किसानों को मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग