उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रकिंग सरेमनी की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की यूपी से जुड़ी परियोजनाओं के लिए एक साथ भूमि-पूजन करेंगे।

Advertisement

इन परियोजनाओं में 60 आईटी क्षेत्र की परियोजनाएं हैं जिसे यूपी की योगी सरकार ने तैयार कर लिया है। इन आईटी परियोनाओं से यूपी में 81,424 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Advertisement

इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सेक्‍टर से जुड़ी परियोजनाओं के लिए पीएम मोदी भूमि पूजन होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार करीब 91 हजार करोड़ की का निवेश आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सेक्टर में होगा। आईटी और इलेक्‍ट्रानिक्‍स से जुड़े निज प्रोजेक्‍ट को जमीन पर उतारा जाएगा उसमें 91,456 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। जिससे 81,424 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Advertisement

आईटी एवं आईटीईएस विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में बड़े जो निवेश हो रहे हैं न उनमें नोएडा डाटा सेंटर पार्क भी शामिल है। इस पार्क को एनआईडीपी डेवलपर्स 20 एकड़ जमीन में निर्माण करवाने वाला है।

30 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्‍ट के पूरा होने पर 2100 से ज्यादा लोगों के रोजगार उपलब्ध होंगे। इसके अलाव टीएआरक्यू सेमीकंडक्टर्स की परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा अन्‍य परियोजनाएं है जिससे 81,424 लोगों को रोजगार मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

Advertisement

UP News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव को जमीन पर उतारेगी योगी सरकार