Food Processing scheme: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) संपन्‍न हुई । जिसमें फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर में 60000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश संबंधी प्रोजेक्‍ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्‍यास कर धरातल पर उतारा। फूड प्रोसेसिंग इंडस्‍ट्री में हुए इतना बड़ा निवेश होने से इस सेक्‍टर में रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे।

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश में फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर में 60000 करोड़ रुपए का जो निवेश कई बड़े प्रोजेक्‍ट में किया गया है। जिसमें 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार फूड सेक्‍टर में बड़े निवेश से ये नौकरियां बिजनौर, मुजफ्फरनगर, संडीला, बरेली और बागपत जैसे जिलों में सृजित होने जा रही है। इसके अलावा बड़ी कंपनियां भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फूड प्रॉसेसिंग में निवेश कर रही हैं जो हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

Advertisement

इसके अंतर्गत बेवरेज मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के क्षेत्र में प्रसिद्ध रिलायंस ग्रुप का एक उपसमूह भारतीय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड 600 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है और मुजफ्फरनगर में इससे 500 नौकरियां उत्‍पन्‍न होगी।

इसके अलावा कोका कोला कंपनी के लिए भारत का सबसे बड़ा बॉटलर एसएलएमजी यूपी में शुगर सिरप, जूस मैन्युफैक्चरिंग, पल्प एक्सट्रैक्शन और बॉटलिंग यूनिट स्थापित कर रहा है। 509 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजक्‍ट से बिजनौर में लगभग 275 नौकरियां उत्‍पन्‍न करेगा।

Advertisement

इसके अलावा यूपी में बालाजी वेफर्स 500 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है। जिसके जरिए हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र संडीला में आलू वेफर्स और भारतीय परंपरागत स्नैक्स के प्रोडक्शन के लिए एक इंटीग्रेटेड फूड प्रॉसेसिंग यूनिट की स्थापित कर रहा है। इस प्रोजेक्‍ट से 1500 नौकरियां सृजित होंगी।

ये भी पढ़ें- यूपी सीएम ने पुलिस विभाग की 2310 करोड़ की 144 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Advertisement