यूपी में सीएम युवा के नाम पर योजना की शुरुआत की गई है। एमएसएमई युवा को 5 लाख रुपए तक की यूनिट लगाने के लिए ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार इसका मैकेनिज्म तैयार करके लागू किया जाएगा।
पहले चरण में 5 लाख, दूसरे चरण में 7.5 लाख और तीसरे चरण में 10 लाख रुपए तक का लोन देंगे। जिससे प्रदेश में इस सेक्टर की अनंत संभावनाओं को आगे बढ़ाकर देश के मैन्युफैक्चरिंग के हब के तौर पर हम यूपी को स्थापित कर सकेंगे।
पहले एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ में निवेश होता था। आज उन्नाव में निवेश हो रहा है, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी में निवेश हो रहा है। सभी 75 जनपदों में कुछ ना कुछ निवेश हाल ही में ग्राउंड ब्रेकिंग में जरूर हुआ है। यह दिखाता है कि हमारे अंदर संभावनाएं थीं, उन संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रयास का अभाव था। अगर हमने हस्तशिल्प, कला को, कारीगरों को थोड़ा भी प्रोत्साहित किया तो उनमे सबकुछ करने की क्षमता है। प्रदेश के 2.5 लाख उद्यमियों को लगभग 31 हजार करोड़ के लोन वितरित हो रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी का हमारा जो सीडी रेशियो था, वो 44 फीसदी था, वो आज 57 फीसदी तक पहुंच रहा है। अगले वित्तीय वर्ष से इसकी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए 65 फीसदी तक लेकर जाना है। यूपी में यह संभावना है, यूपी इस लक्ष्य को हासिल करेगा। हमे उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के हितों के लिए काम करना है। यूपी को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए हमे मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई सेक्टर को आगे बढ़ाना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग